भारत का कोडिन्ही जुड़वां लोगों का गाँव जहाँ जुड़वाँ बच्चे पैदा होते है

 दुनिया अजीबोगरीब रहस्य से भरा हुआ है जिसमे से एक रहस्यमय गाँव जहाँ जुड़वे लोग ज्यादा पैदा होते है ये हमारे भारत केरल राज्य के मलप्पुरम जिले में स्थित कोडिन्ही गाँव शायद आपको विश्वास ना हो, लेकिन यह सच है कोई नहीं समझ पाया इसका रहस्य. सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे यहां क्यों पैदा होते है

   जुड़वाँ : एक ही गर्भावस्था के दौरान पैदा होने वाली दो संतानों को जुड़वां कहते हैं

       

कोडिन्ही गाँव में पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चे जुड़वां होते है। पूरी दुनिया में 1000 बच्चों पर 4 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन इस रहस्यमयी गाँव में 1000 बच्चों पर 45 बच्चे पैदा होते हैं। औसत के हिसाब से यह पूरी दुनिया में दूसरा तथा एशिया में पहला है। इस मामले चीन-पाकिस्तान भी पीछे है। हालांकि, विश्व में पहला नंबर नाइजीरिया का इग्बो-ओरा है, जहां पर 1000 में से 145 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।

भारत के केरल प्रांत में स्थित इस मुस्लिम बहुल गाँव की कुल आबादी 2000 है। इनमें से 250 से ज्यादा जुड़वां लोग हैं। ऐसे में आपको इस गाँव में, स्कूल में और पास के बाजार में कई हमशक्ल बच्चे नजर आ जाएंगे।

         

लगभग 70 साल पहले हुई थी शुरुआत

इस गाँव में रहने वाले जुड़वां जोड़ों में सबसे उम्रदराज 65 साल के अब्दुल हमीद और उनकी जुड़वा बहन कुन्ही कदिया है। ऐसा माना जाता है इस गांव में तभी से जुड़वां बच्चे पैदा होने शुरू हुए थे। शुरू में तो सालों में कोई इक्का दुक्का जुड़वा बच्चे पैदा होते थे लेकिन बाद में इसमें तेज़ी आई और अब तो बहुत ही ज्यादा रफ़्तार से जुड़वां बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसका अंदाजा आप से लगा सकते है की कुल जुड़वां के आधे पिछले 10 सालो में पैदा हुए हैं।

                 

केरल के कोडिन्ही जैसे दुनिया में दो और गाँव हैं, नाइजीरिया का इग्बो ओरा और ब्राजील का कैंडिडो गोडोई। यहां भी वैज्ञानिकों ने जुड़वां बच्चों की प्रक्रिया को समझने की कोशिश की। नाइजीरिया में पाया गया कि वहां मिलने वाली एक सब्जी के छिलके में रसायन की अधिक मात्रा के कारण ऐसा हुआ। वहीं ब्राजील वाले मामले में रिसर्चरों को कहना है कि उस समुदाय में सब आपस में ही शादी करते हैं और वहां शायद इसलिए ऐसा होता है। लेकिन कोडिन्ही का मामला अब भी रिसर्चरों के लिए चुनौती बना हुआ है

     


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेयर बाजार क्या है, पैसे को कैसे निवेश करें और शेयर बाजार के प्रकार,

दुनिया मे जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण में हो रहा है नुकसान, जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रकार

भारतीय बाजार को समझ कर,रुपये कैसे कमाए,