भारत का रहस्य से भरा मलाणा गाँव जहाँ एक रहस्यमय भाषा बोली जाती है

 बहुत पहाड़ियों से घिरे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है ये छोटा सा गांव ‘मलाणा’.यह  दुनिया की सबसे प्राचीन गांव माना जाता है दुनिया की सबसे पुराना लोकतंत्र भी माना जाता है मलाणा के लोग अपने आपको सिकनदर के वंसज कहते है और वह अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते है

                     


मलाणा गांव की स्थापना : जमलू ऋषि द्वारा हुई इनका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है 

मालणा के रहस्यमय भाषा: मलाणी गांव के लोग कनाशी नाम की भाषा बोलते हैं. स्थानीय लोग इसे पवित्र ज़बान मानते हैं. इसे बाहरी लोगों को नहीं सिखाया जाता. ये भाषा दुनिया में कहीं और नहीं बोली जाती. हालांकि स्थानीय लोग हिंदी समझ जाते हैं. मगर, वो उसके जवाब में जो कहते हैं, वो बात कनाशी में होती है और समझ में नहीं आती.चीनी-तिब्बती भाषा समूह की ज़बान है, जबकि आस-पास के गांवों में इंडो-आर्यन भाषाएं बोली जाती हैं. इनका कनाशी से कोई रिश्ता नहीं है. इस वजह से यहां के लोगों और इनकी भाषा को लेकर कई दिलचस्प सवाल उठते हैं

                      


मलाणा गांव तक पहुंचने का रास्ता: गांव तक पहुंचने के लिए यहां पर कोई सड़क नही है अगर आप गांव तक जा रहे है तो सफर इतना कठिन है की आपको पहाड़ी पगडंडियों से गुजरते हुए पहुंचे गे जो आप को एक अदभुत सफर का एहसास दिलाएगा

                   


मलाणा गांव की लोकतंत्र व्यवस्था: भारत की कोई भी कानून इधर नही माना जाता अगर साफ कह तो इस गांव में  भारत का संविधान नही चलता है इस गांव में दुनिया की सबसे प्राचीन लोकतंत्र व्यवस्था मानी जाती है मलाणा गांव का अपना खुद का लोकतंत्र व्यवस्था है जिसमे  दो सदन होते है ऊपरी सदन और निचली सदन यहाँ पर  इनकी खुद की कानून व्यवस्था भी है अगर किसी बात का फैसला करना है तो दोनों सदनो द्वारा किया जाता है

मलाणा गांव : बाहरी व्यक्ति मलाणा गांव में किसी भी वस्तु को नही छू सकता अगर कोई बाहरी व्यक्ति ऐसा करता है तो वह दण्ड के अपराध माना जाता है जिसके कारण उसे धन या किसी और चीज का भुगतान करना पड़ेगा वो ऐसा इसलिए करते है क्योंकि की वह अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते है और बाहरी लोगों को अछूत समजते है और यह अपने आप को सिकंदर का वंसज मानते है 

                    


नशे के व्यापार में अव्वल : रहस्य से भरे इस गांव का एक और सच यह है कि यहां नशे का व्यापार भी खूब फलता-फूलता है. मलाणा गांव की चरस पूरी दुनिया में मशहूर है, जिसे मलाणा क्रीम कहा जाता है.

                   

यहां पैदा होने वाली चरस में उच्च गुणवत्ता का तेल पाया जाता है.

लेकिन अगर नशे को छोड़ दिया जाए तो हिमाचल के पहाड़ों में बसे इस गांव ने कई रहस्य इतिहास की गर्त में छुपा रखे हैं. जो आज भी प्रशन खड़े करता है

                   



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेयर बाजार क्या है, पैसे को कैसे निवेश करें और शेयर बाजार के प्रकार,

दुनिया मे जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण में हो रहा है नुकसान, जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रकार

भारत का कोडिन्ही जुड़वां लोगों का गाँव जहाँ जुड़वाँ बच्चे पैदा होते है