भारत के चार (4) रहस्यमय गाँव,

 1) जतिंगा : ऐसे तो अनेको रहस्य है दुनिया मे जिसका पता विज्ञान लगा रही है ऐसे ही एक रहस्य जातिंगा (Jatinga) भारत के असम राज्य के डिमा हासाओ ज़िले में स्थित एक गाँव है। जहाँ आत्महत्या इंसान नहीं बल्कि पक्षी करते है आसमान से कीड़ो मकोड़ो की तरह पेड़ से टकरा कर धरती पर गिरते है जिस कारण इनकी मृत्यु हो जाती है पक्षी की मौत का रहस्य अभी तक मालूम नही चला है यह ऐसा क्यों करते है

                        

2) कुलधरा : भारतीय राज्य राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में स्थित एक शापित और रहस्यमयी गाँव है जिसे भूतों का गाँव (Haunted Village) [1] भी कहा जाता है। इस गाँव का निर्माण लगभग 13 वीं शताब्दी में पालीवाल ब्राह्मणों ने किया था। यह 19 वीं शताब्दी में घटती पानी की आपूर्ति के कारण पूरा गाँव नष्ट हो गया लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि यहां पानी की समस्या के कारण लोग गाँव छोड़कर नहीं गए बल्कि जैसलमेर राज्य के मंत्री सलीम सिंह के अत्याचार के कारण गए थे। वहाँ जो एक बात प्रचलित है उसके अनुसार यहां पर काफी संख्या में लोग रहा करते थे जिसमें एक मुखिया भी हुआ करता था ,मुखिया की एक सुंदर पुत्री भी थी यह बात कुलधरा गाँव से बाहर निकली और जैसलमेर राज्य तक पहुंची। जब इसका पता सलीम सिंह को चला तो वह उस सुंदर कन्या पर रूप मोहित हो गया इस कारण उसने गाँव वालों पर दबाव बनाने लगा। सलीम सिंह चाहता था कि वह मुखिया की पुत्री से शादी करे लेकिन गाँव वाले कतई नहीं चाहते थे ब्राह्मण समाज का नाम छोटा पड़े। इस कारण गाँव के मुखिया ने एक रात सभा बुलाई और सभी ने फैसला लिया कि हम लोग रातों रात यह गाँव छोड़कर चले जाएंगे ,अन्यथा यह गाँव की कन्या से शादी कर लेगा। फिर एक रात सभी गांववाले पूरा गाँव को छोड़कर किसी दूसरे गाँव में चले गए। लोगों का कहना है कि ये गाँव वाले जाते -जाते यह श्राप भी देकर गए थे कि यहाँ फिर कोई नहीं बस पायेगा इसलिए वर्तमान में यह राजस्थान के जैसलमेर का गाँव एक शापित और भूतिया गाँव कहलाता है।

                        

3) कोडिन्ही : दुनिया अजीबोगरीब रहस्य से भरा हुआ है जिसमे से एक रहस्यमय गांव जहाँ जुड़वे लोग ज्यादा पैदा होते है ये हमारे भारत केरल राज्य के मलप्पुरम जिले में स्थित कोडिन्ही गाँव शायद आपको विश्वास ना हो, लेकिन यह सच है कोई नहीं समझ पाया इसका रहस्य. सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे यहां क्यों पैदा होते है कोडिन्ही गांव में पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चे जुड़वां होते है। पूरी दुनिया में 1000 बच्चों पर 4 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन इस रहस्यमयी गांव में 1000 बच्चों पर 45 बच्चे पैदा होते हैं। औसत के हिसाब से यह पूरी दुनिया में दूसरा तथा एशिया में पहला है। इस मामले चीन-पाकिस्तान भी पीछे है। हालांकि, विश्व में पहला नंबर नाइजीरिया का इग्बो-ओरा है, जहां पर 1000 में से 145 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।भारत के केरल प्रांत में स्थित इस मुस्लिम बहुल गांव की कुल आबादी 2000 है। इनमें से 250 से ज्यादा जुड़वां लोग हैं। ऐसे में आपको इस गांव में, स्कूल में और पास के बाजार में कई हमशक्ल बच्चे नजर आ जाएंगे।

                        

4) मलाणा : बहुत पहाड़ियों से घिरे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है ये छोटा सा गांव ‘मलाणा’.यह  दुनिया की सबसे प्राचीन गांव माना जाता है दुनिया की सबसे पुराना लोकतंत्र भी माना जाता है मलाणा के लोग अपने आपको सिकनदर के वंसज कहते है और वह अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते है 

स्थापना : जमलू ऋषि द्वारा हुई इनका उल्लेख पुराणों में भी 

मिलता है मलाणा के रहस्यमय भाषा: मलाणी गांव के लोग कनाशी नाम की भाषा बोलते हैं. स्थानीय लोग इसे पवित्र ज़बान मानते हैं. इसे बाहरी लोगों को नहीं सिखाया जाता. ये भाषा दुनिया में कहीं और नहीं बोली जाती. हालांकि स्थानीय लोग हिंदी समझ जाते हैं. मगर, वो उसके जवाब में जो कहते हैं, वो बात कनाशी में होती है और समझ में नहीं आती.चीनी-तिब्बती भाषा समूह की ज़बान है, जबकि आस-पास के गांवों में इंडो-आर्यन भाषाएं बोली जाती हैं. इनका कनाशी से कोई रिश्ता नहीं है. इस वजह से यहां के लोगों और इनकी भाषा को लेकर कई दिलचस्प सवाल उठते हैं

                       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेयर बाजार क्या है, पैसे को कैसे निवेश करें और शेयर बाजार के प्रकार,

दुनिया मे जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण में हो रहा है नुकसान, जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रकार

भारतीय बाजार को समझ कर,रुपये कैसे कमाए,